
आपको कुबेर जी की पूजा करना या फिर कुबेर चालीसा का पाठ करना तो आता ही होगा। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुबेर जी की पूजा करना कब सबसे ज्यादा फलदायी होता है? यानी कि सबसे अच्छा समय कौन सा है जिस समय हम कुबेर जी की पूजा कर सकते हैं। तो इसी के बारे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं। इसी के साथ-साथ हम आपको कुबेर चालीसा के बारे में भी बताने वाले हैं और इसे करने की विधि के बारे में भी बताने वाले हैं। तो यह सब जानने के लिए इस आर्टिकल में आखिरी तक बने रहें। तो चलिए शुरू करते हैं।
वैसे तो हम आपको बता दें कि किसी भी देवी देवताओं की अगर पूजा की जाए तो उसे पूर्ण विधि-विधान से करें, तो ही उसका हमें सबसे ज्यादा फल देखने को मिलता है। तो उसी तरह अगर आप पूरे विधि विधान से श्रद्धा पूर्वक कुबेर जी की पूजा करते हैं, तो हर समय यह आपके लिए फलदायी होगा। लेकिन विधि विधान के हिसाब से कुबेर जी की पूजा करने के लिए सूर्योदय के समय को सबसे अच्छा माना गया है, और अगर सबसे ज्यादा फलदायी दिन की बात की जाए, तो वह है दीपावली का दिन। जिस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। अगर उस दिन कुबेर जी की पूजा की जाए तो कहा जाता है कि कुबेर जी बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते ,हैं और आपकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
Kuber Chalisa क्या है?
आपने कभी ना कभी कुबेर चालीसा के बारे में तो सुना ही होगा, और हो सकता है कि आप इसका पाठ भी करते हो। तो क्या आपको मालूम है कि कुबेर चालीसा क्या होती है। तो हम आपको बता दें कि किसी भी देवी या देवता की चालीसा मे उन देवी-देवताओं के बारे में ही लिखा होता है। साथ ही साथ पाठ करने वालों के ऊपर उन देवी देवताओं के द्वारा उस व्यक्ति के ऊपर कृपा करने का आग्रह किया जाता है।
उसी प्रकार Kuber Chalisa भी है। इसमें 44 चौपाइयां हैं जिसमें की कुबेर जी के बारे में लिखा हुआ है। साथ ही साथ उस व्यक्ति के ऊपर कुबेर जी को कृपा करने का भी आग्रह किया गया है। जिसका पाठ करके आप कुबेर जी को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद पा सकते है।
कुबेर जी की पूजा करने से क्या होता है?
1: जैसा कि आपको मालूम है कि कुबेर जी को धन का देवता कहा जाता है। इसलिए अगर आप कुबेर जी की पूजा करते हैं, तो इससे कुबेर जी बहुत ज्यादा प्रसन्न होते हैं, और आपको कभी भी धन की समस्या नहीं होती है।
2: कुबेर जी की पूजा की जाये या kuber chalisa का पाठ किया जाये तो कुबेर जी की कृपा से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है और घर में हमेशा बरकत रहती हैं।
3: कुबेर जी की पूजा करने से हमारी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है, क्योंकि हमारे ऊपर कुबेर जी का आशीर्वाद होता है।
4: जो व्यक्ति नियमित तौर पर kuber chalisa का पाठ करता है, उसका समाज में बहुत ही ज्यादा सम्मान होता है, और उसकी इज्जत बढ़ती है।
5: कुबेर जी को शिव जी का परम सेवक भी कहा जाता है। इसलिए अगर आप कुबेर जी को प्रसन्न करते हैं तो इससे आपको शिवजी का भी आशीर्वाद मिलता है।
तो यह थी कुछ बातें जो आज हमने आपको कुबेर जी एवं kuber chalisa के बारे में बताया। अगर आप भी इसका पालन करके कुबेर जी की पूजा करते हैं, तो आपको जरूर इसका बहुत ही अच्छा फल देखने को मिलेगा। आपके ऊपर भी कुबेर जी की कृपा बनी रहेगी।